Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सांसद ज्योत्सना महंत का 30 मार्च को सघन जनसंपर्क कार्यक्रम

Vivek Sahu

Sat, Mar 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है।   वे गांव-गांव में लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकसभा से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील कर रही हैं।   जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता सांसद से बड़ी आत्मीयता से मिल रहे हैं और उनके प्रति अपना विश्वास भी जता रहे हैं। लोगों के द्वारा सांसद को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया जा रहा है।   सघन जनसंपर्क की कड़ी में ज्योत्सना महंत 30 मार्च, शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर सुबह 11 बजे से रहेंगी।   उनके द्वारा ग्राम चुईया में सुबह 11 बजे, भटगांव 12 बजे, सरईपाली दोपहर1 बजे, परसाखोला दोपहर 2 बजे, मुड़धोआ 3 बजे, ग्राम रुकबहरी शाम 4 बजे, बेलाकछार शाम 5 बजे, ग्राम बेला में शाम 6 बजे, ग्राम दोंदरो में शाम 7 बजे जनसंपर्क किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन