Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सांसद ज्योत्सना महंत का 23 मार्च को सघन जनसंपर्क

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
कोरबा/ न्यूज उड़ान / लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 23 मार्च 2024, शनिवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगी व सघन जनसंपर्क करेंगी। उनके साथ कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर भी दौरा करेंगे। कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बूथ स्तर की बैठक भी उनके द्वारा ली जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल व कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष गोरेलाल यादव ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर 3 बजे पाली पड़निया जोन के अंतर्गत ग्राम पाली, पड़निया, सोनपुरी, खैरभवना, कनबेरी, जपेली व भलपहरी में जनसंपर्क करेंगी। शाम 4 बजे खोडरी बूथ के अंतर्गत ग्राम खोडरी, रिसदी, चुरैल, अमगांव, बाता, नवागांव, शाम 5 बजे बिरदा बूथ के अंतर्गत रंगबेल, सराईसिंगार, चैनपुर, बिरदा तथा शाम 6 बजे अखरापाली बूथ के अंतर्गत ग्राम गंगदेई, अखरापाली, भाठीकुड़ा, भर्राकुड़ा व कटसिरा में ज्योत्सना महंत के द्वारा जनसंपर्क किया जाएगा। जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के उक्त जनसंपर्क में ग्रामीण ब्लॉक के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों की समय पर उपस्थिति की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन