Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कन्वेयर बेल्ट विस्तार की जद में आ रहे 80 परिवारों को मुआवजा और व्यवस्थापन देने उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सीएम, चेयरमैन को लिखा पत्र

Vivek Sahu

Sun, May 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सिंचाई विभाग की जमीन पर वर्षों से काबिज 80 परिवारों के मकान कनवेयर बेल्ट के विस्तार की जद में आ रहे हैं। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, बिजली कम्पनी के चेयरमैन, मुख्य अभियंता, कलेक्टर कोरबा, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर सभी काबिज लोगों को मुआवजा और व्यवस्थापन दिए जाने की मांग की है।गौरतलब है की उत्पादन कंपनी के कोरबा पश्चिम का विस्तार होना है।   इसके लिए कन्वेयर बेल्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने अपने पत्र में ध्यान आकृष्ट कराते हुए लिखा है की सिंचाई विभाग के दर्री स्थित जमीन पर कई वर्षों से लगभग 75 से 80 मकान बनाकर लोग बसे हुए हैं, ये प्रभावित हो रहे हैं। चुंकि कनवेयर बेल्ट के विस्तार से 98 शासकीय क्वार्टर भी प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हे अन्य स्थान पर क्वार्टर बनाकर दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर सिंचाई विभाग की जमीन पर बसे लोगों को भी मुआवजा व आवास की सुविधा दी जाए। अन्यथा इनके समक्ष आर्थिक तथा निवास करने की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी।   मंत्री श्री देवांगन ने उक्त जनहित समस्या को देखते हुए जमीन पर बसे लोगों को मुआवजा व व्यवसथापन देने जाने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन