Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: 500 से अधिक युवाओं को भाजपा में उद्योग मंत्री ने कराया प्रवेश

Vivek Sahu

Sat, Apr 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) घंटाघर चौक में आयोजित उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के जन्मोत्सव कार्यक्रम में 500 से अधिक युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया।   युवा भाजपा नेता रजनीश देवांगन के नेतृत्व में तुलसी सेवा समिति के प्रमुख अंकित यादव, अनुपम दिवेदी, राहुल गुरुम, रिंकी पांडेय, अमर, गौरव, आराध्य, अमित की अधिक संख्या में युवा टीम व प्रियेश शुक्ला के साथ साथ विक्रम यादव, संजय शर्मा, अमन साहू, विक्की, रामजी पटेल की पूरी युवा टीम ने भाजपा में प्रवेश किया।   इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की देश का हर वर्ग आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है, सबसे प्रमुख तौर पर देश का युवा वर्ग आज भाजपा और मोदी जी के प्रभावशाली नीतियों और योजनाओ की वजह से तेजी से जुड़ रहे हैं।   श्री देवांगन ने कहा की युवाओं की वोट की ताकत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 2019 में ताकत मिली थी। इससे देश का चन्हुमुखी विकास हुआ है। आज जहां वर्षों बाद राम मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा हुई, उससे पूरे देश के साथ-साथ विश्व भर में उत्साह का माहौल है। देश व प्रदेश में निरंतर हाईवे बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।   श्री देवांगन ने कहा की कोरबा में भाजपा से प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय दीदी को रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज़ कराना है। इसके लिए जरूरी है की आप सभी युवा साथी पूरी मेहनत से जुट जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन