Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: विष्णुदेव की सरकार में बांकीमोंगरा नपा में न सेटअप की न ही फंड की होगी कमी: कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

Vivek Sahu

Tue, Jul 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भागवत विश्वकर्मा समेत अन्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे।संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैल राठौर, उपाध्यक्ष कमला बरेठ, सदस्य प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्विनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योतिदास महंत ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का महामाला से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की आज बांकीमोंगरा नगर पालिका में विकास का नया सूर्योदय आज होने जा रहा है। बांकीमोंगरा की जनता बहुत भाग्यशाली है की उनको पहला अध्यक्ष शैल राठौर नारी शक्ति के रुप में नेतृत्तकर्ता मिला है। बांकीमोंगरा की जनता लंबे समय से विकास नहीं होने का मलाल झेल रही थी। निगम में भाजपा शासन के बाद से बांकीमोंगरा की जनता ने विकास होता नहीं देखा। अब बांकीमोंगरा की जनता को विकास के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य दोनों से नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए राशि मिलेगी। विष्णुदेव सरकार में निकाय को न तो सेटअप की न ही फंड की कमी नहीं होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन