Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी रमा एकादशी का व्रत 05 नवंबर 2026 गुरूवार को रखा जाएगा।

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

: एसईसीएल कालोनी में अवैध रूप से काबिज पूर्व कर्मियों व अन्य का सामान किया गया सील

Vivek Sahu

Thu, Sep 29, 2022
कोरबा। अपने आवासों के दुरूपयोग को रोकने और वास्तविक कर्मियों को लाभान्वित करने दिशा में एसईसीएल प्रबंधन ने कार्यवाही करने का मन बनाया है। गेवरा क्षेत्र के आजाद चौक कालोनी में यह कार्यवाही शुरू की गई। नोटिस देने के बाद उन आवासों से सामान जप्त कर लिया, जिसमें सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मी डटे हुए थे। कोल इंडिया में चार महीने पहले एनसीएल सिंगरौली के द्वारा इस तरह की कार्यवाही शुरू की गई। इसी के साथ विभिन्न कंपनियों को संदेश देने का काम किया। अगली कड़ी में एसईसीएल प्रबंधन ने नीतिगत कारणों से ऐसे मामलों पर संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। खबर के मुताबिक एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सेवानिवृत्ति होने के बाद भी कई कर्मचारी और सामान्य लोग आवास में काबिज हैं। बताया गया कि कुछ कर्मचारी वर्ष 2008 से 2017 की अवधी में कंपनी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। फिर भी आवास में अवैध रूप से काबिज है। बार-बार अवगत कराने पर भी उन्होंने आवास नहीं छोड़ा। इसलिए एसईसीएल के सिविल, प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार और पुलिस की टीम ने तीन तरफा कार्रवाई करने के साथ आवासों में रखा सामान जप्त कर लिया गया। यहां सैकड़ों आवास पर बेजा कब्जा है उन्हें छूट नहीं दी जानी चाहिए। तीन क्षेत्रों में भी कार्रवाई संभावित हैं एसईसीएल गेवरा से कार्रवाई की शुरूआत होने के साथ सद्भावना बलवती हो गई है कि दशहरा का बोनस और दीवाली की मिठाई के बाद कोरबा जिले के दीपका, कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र के विभिन्न आवासीय परिसरों में इस तरह की कार्रवाई हो सकती है। इन इलाकों में गेवरा जैसे मामले बने हुए हैं। कई स्तर पर आश्रय मिलने के कारण फिलहाल यहां गर्माहट नहीं है। जबकि अनेक आवासों को केवल इसलिए नहीं छोड़ा जा रहा है क्योंकि कर्मियों ने अपनी सुुविधा के लिए कई काम करा लिए हैं। बीच का रास्ता नहीं निकलने पर आवास को मुक्त नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वे कर्मचारी परेशान है जिन्हें संबंधित आवास आबंटित कर दिया गया है लेकिन वे चाहकर भी उसकी सुविधा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन