Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: हितानंद अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के सदस्य निर्वाचित, CCDA की एकतरफा जीत

Vivek Sahu

Sat, Apr 15, 2023

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कौंसिल के चुनाव में हितानंद अग्रवाल सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए है |छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के सदस्य के निर्वाचन में कुल 29 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमे 6 प्रत्याशी निर्वाचित होते जिसमे हितानंद अग्रवाल दूसरे स्थान पर निर्वाचित हुए, विगत 1 माह से चुनाव की प्रक्रिया चल रहीं थी जिसमे 23000 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, जिसमे से लगभग 13400 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किए जिसमे हितानंद अग्रवाल को 5289 मत प्राप्त हुए, CCDA के संदीप बजाज को 5417, भगत राम शर्मा को 5051, अरुण मिश्रा को 5524, निकेश देवांगन 4533, आनंद महलवार को 4484 वोट प्राप्त हुए, 6 सदस्यीय चुनाव में सभी पदों पर CCDA ने बाजी मारी, कोरबा से हितानंद अग्रवाल, रायपुर से संदीप बजाज, अरुण शर्मा, डॉ आनंद महलवार, बिलासपुर से भगत राम शर्मा, धमतरी से निकेश देवांगन को निर्वाचित घोषित किया गया | मतगणना रायपुर सिंधु भवन में सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई जो देर रात 12 बजे तक चली, इस दौरान अनेक बार माहौल गर्म भी हुआ और प्रत्याशियों के बीच तीखी नोक झुई, वही देर रात निर्वाचन अधिकारी डॉ सुरेंद्र पामभाई ने सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया, CCDA पैनल के अलावा एकता पैनल, आइपीए पैनल, एबीपी पैनल सहित कुल 29 प्रत्याशी मैदान में थे, CCDA के जीत पर अध्यक्ष उमेश सिरोठिया, दिव्यानंद अग्रवाल ने सभी को बधाई दी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन