Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: बालकों सेक्टर 4 से किया गया Forsten's cat snake का रेस्क्यु , कार के सेड ऊपर बैठा था दुर्लभ सांप, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Fri, Jul 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा का जंगल वन्य जीव जन्तु के लिए बहुत अनुकूल वातावरण प्रदान करता हैं।   जिसके कारण यह बेहद ही दुर्लभ जीवों का बसेरा हैं, जहां हाथी ,किंग कोबरा, ऊदबिलाव, तेंदुआ, कबर बज्जू, कहट, साही जैसी जीवों का मिलना जिले के अनुकूल जैव विविधता दर्शाता हैं। ऐसा कुछ बहुत कम दिखने वाला सांप Forsten's cat snake बालकों के सेक्टर चार में देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति के घर वो सांप कार के सेड के ऊपर बैठा हुआ था जैसे ही गाड़ी मालिक अपनी कार को लेने पहुंचा तभी देखा की एक अनोखा सांप बैठा हुआ हैं।   जिसके फौरन बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर)के जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके फौरन बाद जितेंद्र सारथी और टीम के सदस्य नागेश सोनी ने कोरबा डीएफओ मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार एडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में बालकों पहुंच कर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु किया। तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस लिया साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह सांप इंसानों के लिए खतरा नहीं हैं क्यों कि ये हल्का जहरीला (mild venomous) हैं फिर उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने कहा आप हमारी संस्था को केवल रेस्क्यु के लिए ही नहीं बल्कि सर्प दंश होने पर भी सूचना दे सकते हैं ताकि हमारी संस्था आप के घर रेस्क्यु से लेकर सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति के उपचार के दौरान भी मदद कर सके, हमारी संस्था पूरे कोरबा जिले के साथ राज्य के कई जिलों में काम कर रही है।   हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन