Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: वन कर्मी का दोस्त ही निकला उसके घर के चोरी का आरोपी

Vivek Sahu

Mon, Jun 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी कमलेश कुमार पिता मोहनलाल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी वन परिसर कॉलोनी कोसाबाडी कोरबा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28-29.05.24 के दरमियानी रात्रि को मेरे क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में रखें नगदी रकम 10 लाख रुपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए हैं।   प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 320/2024 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर उप निरीक्षक सुमन पोया एवं सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में थाना एवं सायबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाकर मामले की विवेचना एवं घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज को टीम के द्वारा खंगाला गया।   पुलिस को सूचना मिली कि देवाशीष राय उस रात प्रार्थी का तबीयत खराब होने पर उसे घर से अस्पताल ले गया था।   देवाशीष राय से कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं चोरी किए रकम को पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन