Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: ईवीएम और वीवीपैट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू

Vivek Sahu

Wed, Feb 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाना है।   इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज झगरहा स्थित आईटी कोरबा महाविद्यालय में किए जा रहे ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने प्रथम स्तरीय जांच कार्य में लगे इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने  ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट,  बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की एफएलसी की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही स्ट्रांग रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे एवं निर्वाचन कार्यालय संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन