Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा पुलिस के द्वारा मार्ग मित्र समिति को कराया गया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Sat, Apr 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ज़िले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया है। ज्ञात हो कि ज़िले में पाली-कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दुर्घटनाजन्य सड़क खंड चिह्नांकित किए गये है जिसमें 07 ब्लैक स्पॉट समाहित है। उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की कुल लंबाई 27.8 किमी है। जिसमें ज़्यादातर लोगों की मृत्यु हुई है। इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है।   जिसमें पूर्व में कुल 13 समितियों का गठन किया गया है जिसमें कुल 54 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। अभी इसका विस्तार करते हुए कुल 18 समिति हो गई है और कुल 67 मार्ग मित्र बन गए है। सभी मार्ग मित्र को आज थाना कटघोरा, बांगो और पाली में प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण मेडिकल टीम के द्वारा दिया गया। जिससे कोई भी दुर्घटना होने पर वो घबराये नहीं और पीड़ित को एम्बुलेंस आने तक उपचार देने का प्रयास करे। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन