Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: एग्जिट पोल के फेक डाटा, उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने निकाली गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा-अच्छे नतीजे की ओर कांग्रेस अग्रसर

Vivek Sahu

Tue, Jun 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चर्चा में कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर निकाला जा रहा एग्जिट पोल का डाटा पूरी तरह फेक है, केवल और केवल बड़े-बड़े उद्योग घरानों को लाभ अर्जित कराने के लिए सोची-समझी रिपोर्ट का यह नतीजा है।   डॉ. महंत ने कहा कि समझदार लोग यह बात भली-भांति समझ गए हैं किसी औद्योगिक विशेष घराने का शेयर एकाएक 10 प्रतिशत बढ़ जाना एग्जिट पोल की गढ़ी गई कहानी का परिणाम है। डॉ. महंत ने दावा किया कि कोरबा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ की और भी सीटों को कांग्रेस जीतने जा रही है।   उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही मतगणना अभिकर्ताओं से कहा कि वे फेक डाटा के बल पर बनाये जा रहे मनोवैज्ञानिक दबाव की रणनीति में न आएं बल्कि कांग्रेस के सभी मतगणना अभिकर्ता पूरे उत्साह के साथ पूरी सजगतापूर्वक अपने-अपने मतगणना टेबल पर डटे रहें ,एक-एक वोट की गिनती चुनाव में महत्वपूर्ण है।   डॉ.महंत ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत व मतदाताओं के समर्थन से कांग्रेस अच्छे नतीजे हासिल करने जा रही है।   उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस का प्रदर्शन जनता के बीच बेहतर रहा है और जनता बदलाव के मूड में दिखी है। कांग्रेस पर लोगों का विश्वास भी बढ़ा है।   उन्होंने कहा कि न सिर्फ कोरबा बल्कि जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर की सीट भी कांग्रेस जीतने जा रही है और परिणाम इससे भी बेहतर होने की संभावना लेकर हम चल रहे हैं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन