Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: थाना कोतवाली , बालको, दर्री, बाँकीमोंगरा ,कटघोरा ,उरगा अंतर्गत अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया है महिलाओं के अधिकार, पॉक्सो एक्ट, सामान्य कानून,सायबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक

Vivek Sahu

Wed, Apr 26, 2023

कोरबा। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण से प्राप्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर

पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में बालको प्लांट , सराफा दुकान, सरकारी दफ्तर वह विभिन्न प्रतिष्ठान , ज्वेलरी शॉप विभिन्न

दुकानों और जगह-जगह जाकर महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा ( women safety ) के लिए छ्त्तीसगढ़ पुलिस द्वारा *अभिव्यक्ति* नामक एप बनाया गया है । ताकि इस

women safety app को महिलायें डाउनलोड करके कभी भी - कहीं भी शिकायत दर्ज कर सके और आवश्यकता पड़ने पर SOS फ़ीचर का use करके अपने करंट लोकेशन आपातकालीन परिस्थितियों में इस एप के माध्यम से अपने परिवारजन एवं पुलिस को

मैसेज एवम लोकेशन के माध्यम से सूचना दिए जाने की व्यवस्था की गई है । कोरबा पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है साथ ही महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पास्को एक्ट आदि विषयों पर जानकारी दी गई एवम् मोबाईल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन