Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: ईवीएम मशीन आईटी कॉलेज से कटघोरा स्ट्रांग रूम में किया गया शिफ्ट

Vivek Sahu

Sat, May 4, 2024
कोरबा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान दलों को सहूलियत प्रदान करने के लिए विधानसभा कटघोरा एवं पाली तानाखार में निर्वाचन कार्य में उपयोग किए जाने वाले ईवीएम मशीन का वितरण कटघोरा के शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में निर्मित स्ट्रांग से किया जाएगा। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा के झगरहा स्थित आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन को कटघोरा के मुकुटधर शासकीय महाविद्यालय के लिए शिफ्ट किया गया। मशीनों के परिवहन के लिए जीपीएस युक्त वाहन का प्रयोग किया गया है एवं पूरे घटनाक्रम का वीडियोग्राफी भी की गई है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री रोहित कुमार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मशीनों के सुरक्षित परिवहन हेतु तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी एवं श्री विनय देवांगन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि मतदान दलों को 06 मई को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाएगा विधानसभा कोरबा व रामपुर के लिए आईटी कॉलेज से एवं विधानसभा कटघोरा व पाली तानाखार हेतु मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से ईवीएम मशीन वितरित की जाएगी। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को कटघोरा व पाली तानाखार का मतदान समाग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी एवं 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन झगरहा स्थित आईटी कालेज स्ट्रांग में लाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन