Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

: उद्योग मंत्री श्री देवांगन के प्रयास से शासकीय स्कूलों में कल से मिड डे मील से पहले नाश्ता भी

Vivek Sahu

Mon, Aug 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से सोमवार से शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक नाश्ता भी मिलने जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार से होने जा रही है।   एनटीपीसी जमनीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला में आयोजित पोषण आहार नाश्ता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। पहले चरण में इस योजना का लाभ कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में योजना की शुरुआत की जा रही है।   गौरतलब है की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मिड डे मील के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मुफ्त मुहैया कराने का प्रावधान रखने का भी प्रस्ताव है।   इसके तहत स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचते ही पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता दिया जाना है।   इसकी शुरूवात प्रदेश में कोरबा जिले से होने जा रही है।   पिछले महीने मंत्री श्री देवांगन ने इस विषय में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था।   अब 40 हजार से अधिक बच्चों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है।।   इस योजना की शुरूवात होने से स्कूल के बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास और भी तेजी से हो सकेगा।   पहले चरण में पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 409 प्राथमिक और 141 पूर्व माध्यमिक, कोरबा विधानसभा के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के 71 प्राथमिक, 38 पूर्व माध्यमिक, कटघोरा विकासखंड के 45 प्राथमिक और 16 पूर्व माध्यमिक शाला में योजना की शुरूवात हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन