Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: नशे की धुत में होकर पहुंचा शिक्षक स्‍कूल में किया हंगामा शराबी शिक्षकों ने बच्चे का भविष्य खतरे में डाल रखा है।

Vivek Sahu

Tue, Jul 4, 2023

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में शिक्षक ने नशे में धुत होकर स्कूल में किया हंगामा। मामला कोरबा मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सतरंगा का है।

जहां पर सरकारी स्कूल के शिक्षक रामायण सिंह पैकरा शिक्षक वर्ग 2 वर्ग पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतरेंगा , संकुल सतरेंगा नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और हंगामा करता दिखा यहां मौजूद शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया उसके बावजूद भी नशे में धुत शिक्षक किसी के ना सुना।

बताया जा रहा है कि शिक्षक के हंगामे के दौरान स्कूल के बच्चे और कुछ ग्रामीण वहीं मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी शराबी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आने और हंगामा कर चुका है। नशे में धुत शिक्षक का वीडियो विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल के पास पहुंचा तो वे भी दंग रह गए। मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा अधिकारी जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन