Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

राजौरी में मेगा किसान मेले में उमड़े किसान, विधायक ने किया शुभारंभ, मेहनती किसानों को किया सम्मानित।

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

: "जनपद पंचायत करतला ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया"

Vivek Sahu

Sun, May 4, 2025
"जनपद पंचायत करतला ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया" जनपद पंचायत करतला, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2025 को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्ताव क्रमांक-09 को सर्वसम्मति से पारित करते हुए इस पहल को समर्थन दिया गया।   प्रस्ताव की सत्य प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर विकास आयुक्त, विकास भवन, नया रायपुर को प्रेषित की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला द्वारा हस्ताक्षरित यह प्रस्ताव पत्र क्रमांक 5186/स्था/ज.पं/2025-26 एवं दिनांक 2 मई 2025 को जारी किया गया। साथ ही, प्रस्ताव की एक और सत्य प्रति क्रमांक 5187/स्था/ज.पं/2025-26 के माध्यम से संचालक पंचायत संचालनालय, विकास भवन, नया रायपुर को भी भेजी गई है।   यह प्रस्ताव देश में चुनाव प्रणाली के सुधार और संसाधनों की बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन