Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Vivek Sahu

Tue, Aug 8, 2023
कोरबा।    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2023 को कोरबा के टी पी नगर के राजीव गांधी इंडोर आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे राजस्व व आपदा प्रबंधन पुनर्वास वाणिज्यिक कर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम, विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तम कंवर, रामपुर विधायक श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल कंवर, सभापति नगर पालिका निगम श्री श्याम सुंदर सोनी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रीना अजय जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया है। आदिम जाति कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया जाएगा जिसके अंतर्गत आदिम जाति विकास विभाग द्वारा व्यक्तिगत वन अधिकार, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का वितरण, वन अधिकार ऋण पुस्तिका का वितरण, आदिवासी हितग्राही को अंत्यावसायी वित्त निगम द्वारा ट्रेक्टर ट्राली एवं ऋण वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली जाल एवं आईस बॉक्स, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से आदिवासी हितग्राहियों को सामग्री वितरण सहित जिला पंचायत, वन विभाग, सहकारिता विभाग, क्रेडा विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन