Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सुभाष चौक कोरबा में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को डीजिटल मिडिया एसोसिएशन द्वारा दी गई श्रद्धांजली

Vivek Sahu

Thu, Feb 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सुभाष चौक कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा पुलवामा में शहीद हुए अमर जवानों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं पूर्व सैनिकों का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, इस हेतू देश भर में 14 फ़रवरी को ब्लैक डे के रुप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में कोरबा जिले में भी डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा सुभाष चौक कोरबा में सर्व प्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सभी ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की एवं शहीदों के सम्मान में राष्ट्रगान एवं मौन भी रखा गया। इस दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ताज सिद्दिकी द्वारा पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार, पूर्व सैनिक - हेमंत, रितेश राय , राजेंद्र कुमार, रामकुमार राठौर एवं लक्ष्मी परिजन शामिल रहे । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. ताज सिद्दिकी,उपाध्यक्ष सैदर खान एवं जिला कार्यालय मंत्री तारिक कुरेशी, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष संतोष सारथी, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, सह सचिव मुकेश चौहान ,संगम दुबे, बालकृष्ण राय, भोला केवट, कुलदीप कुमार, शैलेंद्र राठौर, जितेंद्र डडसेना, मनोज मिश्रा, विवेक साहू , कमलेश तिवारी, धीरज कुमार, विकास तिवारी, दिब्येंदु मृद्धा, आलोक यादव, आशा ठाकुर एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित्त रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन