Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान)  डिजिटल मीडिया एसोसिएशन कोरबा ने अपने स्थापना के एक वर्ष पूर्ण किए, आज प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में आज एसोसिएशन के सदस्यों ने हसदेव नदी तट पर स्थित प्रशांति वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्ध जनों को फल भेंट कर उनका हाल- चाल जाना। एवं उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की । उक्त अवसर पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। आज से एक वर्ष पूर्व कोरबा जिले में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की नीव रखी गई थी। जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रानिक समेत वेब पोर्टल से जुड़े पत्रकारों का समूह मिलकर लगातार जन कल्याण कारी मुद्दों को समाज के समक्ष रखने का कार्य करते आ रही है। आज दिनांक 13 मार्च को एसोसियेशन ने अपने स्थापना के सफल एक वर्ष पूर्ण कर लिए है, इस बात को लेकर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी, एवं आगे भी उन्होंने सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाजिक सरोकार के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करने की बात कही। सफल रहा एसोसियेशन का वार्षिक सफर:- डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के स्थापना के बाद से आज एसोसिएशन ने अपना एक वर्ष पूर्ण कर लिया, इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजनों के साथ, सामाजिक एवं जनता के समक्ष रख अपनी अलग पहचान बनाई है। पशुओं के लिए की गई पेयजल की व्यवस्था:- समाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए , कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में पशुओ हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसे हेतू डिजिटल मीडिया संगठन द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर कोटना(जल पात्र) की व्यवस्था विभिन्न चौक चौराहा पर की गई। विभिन्न स्कूलों में किया गया वृक्षारोपण: - समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने जिले के विभिन्न स्कूलों में समस्या में पर पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए, इस दौरान फलदार एवं फलदार पौधों का रोपण स्कूल प्रांगण में किया गया। "मां तुझे सलाम" कार्यक्रम में जिले वासियों का दिखा उत्साह :- डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित "मां तुझे सलाम" कार्यक्रम में जिले वासियों ने अपनी रुचि दिखाते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई उक्त कार्यक्रम में जिला स्तर में विभिन्न ने स्कूल एवं कॉलेज ने हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन