Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्रि उत्सव, डांडिया कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Vivek Sahu

Tue, Oct 4, 2022
  कोरबा। ढाक की धुन और लोबान के साथ धुनुची आरती करते श्रद्धालु,जगमगाती रौशनी के बीच गरबा नृत्य करते लोग, कुछ ऐसा दृश्य एनटीपीसी कोरबा के परिसर में चल रहे नवरात्रि उत्सव में नज़र आया। नवदुर्गा दुर्गोत्सव को पूरे हर्षोल्लास से मनाने के लिए विविध रंगों से माँ दुर्गा के पंडाल को सजाया गया है तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में उत्सव के दौरान गरबा नृत्य का आयोजन किया गया है। नवरात्र में माता को रिझाने भक्तिमय गीतों पर गरबा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। उत्सव में महिलाओं व बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष मंदिर परिसर एवं नवदुर्गा पंडाल को भी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। पूरे दिन माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए दरबार सजा रहता है। प्रतिदिन एनटीपीसी कोरबा परिसर में माँ दुर्गा की पुजा अर्चना विधिवत तरीके से की जाती है। इसके पश्चात डांडिया नाइट शुरू होती है जिसमे माँ दुर्गा के भक्त घेरा बनाकर गरबा करते हैं। गरबा कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए अलग अलग थीम भी रखी गई है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पंडाल परिसर के पास अनेकों व्यंजनो एवं अन्य चीजों के स्टाल इत्यादि भी लगाए गए हैं। दुर्गापूजा का त्योहार पूर्ण निष्ठा, समर्पण और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे पवित्र आयोजन ऐसे वातावरण का सृजन करते हैं जो की समाज में सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के साथ-साथ परस्पर आदर और विश्वास की भावना का संचार करते हैं। नवदुर्गा पूजन की शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा और ज्योति प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात नियमित रूप से प्रतिदिन पूजा-आरती एवं पुष्पांजलि की गयी। उत्सव के दौरान जागरण, कालरात्रि दर्शन, हवन, कन्या-पूजन, खिचड़ी भोग एवं पूर्णहूती भी की गयी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन