Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: <em>दंपति के सर के ऊपर मंडरा रहा था मौत, दरवाजा खोलते ही सर के ठीक ऊपर लटका था नाग, सूझ बूझ से लिया काम।</em>

Vivek Sahu

Tue, May 30, 2023

कोरबा। मौसम के बदलते ही लगातार ज़मीन पर रेंगने वाली मौतों का निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं, आए दिन शहरी और ग्रामीण इलाकों से सापो की निकलने की जानकारी मिलते रहती हैं, साथ ही जानें अनजाने लोग सर्प दंश का शिकार भी हो जाते हैं जिसके कारण कई बार लोगों की मौत तक हो जाती हैं, पर समय रहते अगर लोग अंध विश्वास के चक्कर में न पड़ कर सीधे हस्पताल का रुख करें तो निश्चित ही सर्प दंश से होने वाली मौत का आंकड़ों में कमी आएगी, साथ ही लोगों की जान बचाने का काम जिले के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा के कंधो पर भी बराबर बना हुआ हैं, ऐसा ही कुछ हुआ खरमोरा निवासी मेहरा परिवार के दोनों पति पत्नी एक बड़े हादसे का शिकार

होते होते बच गए,जब दोनों पति पत्नी घर का दरवाजा खोले और चौखट के ठीक निचे खड़े ही थे की उनको कुछ फनकार की आवाज़ सुनाई दी उनको समझते देर नही लगा की आस पास ही कहीं साप हैं, दोनों बिना देरी किए झट से अंदर हो गए और कोबरा साप को ठीक बीचों बीच दरवाज़े में बैठे देखा तो पति पत्नी के होश उड़ गए, डरे सहमे दंपति ने घर के बाकी लोगों को आवाज़ दिया, चीख पुकार सुनकर घर वाले हाल में दौड़े चले आएं, जिसके बाद घर वालों ने बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन

विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया जिस पर सारथी ने साप को देखते रहने की बात कहीं पर वहीं घर वाले इतना डर गए थे की दरवाज़ा ही बंद कर दिया ताकि कहीं साप अंदर न प्रवेश करें, थोड़ी देर पश्चात जितेन्द्र सारथी अपने टीम मेंबर राजू बर्मन के साथ पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया , दरवाज़े के ऊपर गुस्से से फन फैलाए बैठे 5 फीट लम्बा कोबरा (नाग) साप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर कहीं घर वालों ने राहत भरी सास लिया और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जितेन्द्र सारथी ने आम जनों से निवेदन करते हुए कहा कि बिच बिच में बारिश हो रहे जिसके कारण साप निकल रहे, इस वक्त सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता हैं, साथ ही हमें रेस्क्यू के साथ सर्प दंश होने की जानकारी भी दे सकते हैं ताकि समय रहते हम सही मार्गदर्शन दे सकें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन