Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: बरबसपुर नहर में मिली कोरबा के युवक की लाश

Vivek Sahu

Tue, Oct 4, 2022
कोरबा| बरबसपुर के बड़ी नहर में एक युवक की लाश मिली। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। यहां ग्रामीणों ने देखा कि एक लाश बरबसपुर नहर में पुल के पास अटकी हुई है। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से लाश को बाहर निकाल पंचनामा की कार्रवाई करते हुए लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक सुमित पटेल (21 वर्ष) की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से कि गयी है। वो विजय नगर कुसमुंडा जिला कोरबा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। वर्तमान में वो चैनपुर (कोरबा जिला) गांव में रह रहा था। मृतक के परिजन संतोष कुमार पटेल ने बताया कि छोटे भाई ओमप्रकाश की मौत के बाद सुमित और उसकी मां को वे अपने साथ कुसमुंडा अपने घर ले आए थे। पिता की मौत के समय सुमित की उम्र करीब 1 साल थी। अभी 2 साल पहले सुमित और उसकी मां कुसमुंडा छोड़कर चैनपुर गांव में रहने लगे थे। यहां वो पिछले 3 महीने से फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था। रोजाना की तरह वो 2 अक्टूबर को काम पर निकला था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। मां से उसी दिन शाम के साढ़े 5 बजे उसकी आखिरी बार बात हुई थी। उसने कहा था कि वो बस एक-दो घंटे में घर पहुंच रहा है। लेकिन जब वो बहुत देर बाद भी वापस नहीं लौटा, तो उसकी मां ने उसे कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद उसकी मां ने उसके दोस्तों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन संतोष कुमार पटेल ने बताया कि 3 अक्टूबर की देर शाम उन्हें अकलतरा पुलिस (जांजगीर-चांपा जिला) से सुमित की लाश मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद वे मौके के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि कोरबा के ग्राम चैनपुर से अकलतरा के बरबसपुर नहर की दूरी 40 किलोमीटर है। उतनी दूर से लाश बहकर आई है। प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा ने कहा कि शव के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उसके परिजनों, दोस्तों और साथ काम करने वालों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कि कार्यवाही कि जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन