Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: युवा गणेश समिति द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे पार्षद एवं भाजयुमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन — बोले, “धर्मांतरण हमारी संस्कृति पर चोट है, गणेशोत्सव देता है एकता और परंपरा की रक्षा का संदेश"।

Vivek Sahu

Sun, Aug 31, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 कोसाबाड़ी के दशहरा मैदान स्थित गणेश पंडाल में युवा गणेश समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव 2025 के कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन सम्मिलित हुए।   उन्होंने राष्ट्रीय कवियों को सम्मानित करते हुए प्रदेशवासियों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और मंच से धर्मांतरण को संस्कृति पर सीधी चोट बताते हुए समाज को एकजुट होकर इसका विरोध करने का आह्वान किया। देवांगन ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश। मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने मंच से देशभर से पधारे सातों राष्ट्रीय कवियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा— "गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का संकल्प भी है।" उन्होंने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण पर गंभीर चिंता व्यक्त की और उपस्थित नागरिकों व श्रोताओं से इस कुप्रथा का विरोध करने की अपील की। देवांगन ने आगे कहा— "समाज को तोड़ने वाली ताक़तों के खिलाफ हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा। संस्कृति की रक्षा ही सच्ची गणेश भक्ति और राष्ट्र सेवा है।" मशहूर राष्ट्रीय कवियों ने बाँधा समां। कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. अंजना सिंह (कोरबा), राष्ट्रीय कवि श्री बंशीधर मिश्रा (अकलतरा), श्री अमित शुक्ला (रीवा), श्री विकास बैरागी (नरसिंहपुर), श्री हिमांशु हिंद (इंदौर), श्री अमित देवघरिया (बालको) और हीरामणि जी ने अपनी कविताओं से हास्य, व्यंग्य और जीवन-दर्शन का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। तालियों की गड़गड़ाहट और ठहाकों की गूँज देर रात तक पंडाल में गूँजती रही। विशिष्ट उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव, पार्षद एवं जिला खनिज न्यास सदस्य श्री मुकुंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि श्री कपूर चंद पटेल, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्यारेलाल साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री भूपेंद्र साहू, श्री कमलेश यादव जी,श्री अखिलेश शुक्ला जी,श्री वेद प्रकाश जी,श्री गुलजार सिंह जी,श्री रामकुमार त्रिपाठी जी,श्री मनोज राठौर जी,श्री छन्नू सिंह ठाकुर जी,श्री किशोर शर्मा जी,भाजपा युवा नेता श्री घनश्याम ध्रुव युवा गणेश समिति से हिमांशु जी और उनके सदस्य गण समेत अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देवांगन ने आयोजन समिति की सराहना। मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने युवा गणेश समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि— "ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को ऊर्जा देते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन