Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: सिटी बस को लेकर नया बस स्टैंड में फिर हुआ विवाद, मारपीट

Vivek Sahu

Tue, Apr 4, 2023

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नया बस स्टैंड में बसों की टाइमिंग को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर करीब 1:30 बजे कोरबा से चांपा के मध्य चलने वाली सिटी बस को रवाना होना था। वह बस स्टैंड में खड़ी थी कि इस दौरान वहां पहुंचे निजी एजेंट बृजेश त्रिपाठी के कर्मी धीरू जोगी ने सिटी बस के चालक और कंडक्टर से विवाद करते हुए पहले राजधानी बस को रवाना होने देने के लिए कहा। टाइमिंग को लेकर वाद-विवाद बढ़ने पर सिटी बस के एजेंट संतोष राव के हाथ में चोट पहुंचाई गई और गाली-गलौज की गई। पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की गई है और चोटिल का मुलाहिजा कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि नया बस स्टैंड में लंबे समय से एक गुट विशेष बृजेश त्रिपाठी का दबदबा रहा है। सिटी बस को लेकर बृजेश त्रिपाठी और उसके लोगों के द्वारा हमेशा से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित की जाती रही है। कुछ दिन पहले बृजेश त्रिपाठी ने सिटी बसों को लेकर विवाद किया था और अपनी गाड़ियों को परिवहन विभाग में ले जाकर खड़ा कर दिया था।
इस तरह की घटना से और टाइमिंग को लेकर बेवजह किये जाने वाले विवाद के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं अशांति भी उत्पन्न होती है। इस मामले में जिला और पुलिस प्रशासन को गंभीरता पूर्वक कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि कोई भी गंभीर स्थिति निर्मित होने से पहले उसे टाला जा सके। बता दें कि कोविड संक्रमण काल के कारण बंद हुई सिटी बसों को काफी प्रयासों के बाद फिर से चालू कराया जा सका है। लेकिन सिटी बसों के संचालन को लेकर वाद विवाद की स्थिति निर्मित होने से काफी दिक्कतें इनके चालकों परिचालकों और एजेंटों को उठानी पड़ रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन