Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सर्वहारा वर्ग के विकास की चिंता करती है कांग्रेस : ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क व दौरा की कड़ी में आज धनरास, लोतलोता, सिरकी छुरीखुर्द, रिसदी में पहुंचकर वे जनता से रूबरू हुईं।   सांसद ने लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सर्वहारा वर्ग के विकास के लिये हमेशा से काम किया है।   जातिगत भेदभाव की राजनीति कांग्रेस नहीं करती और न ही गरीबों में भेद करती है बल्कि गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कांग्रेस काम करती आई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भरोसेमंद सरकार है। हमने संकल्प लिया है कि केंद्र में सरकार बनने पर महिलाओं, युवाओं, किसानों सहित अन्य सभी वर्ग के लोगों के लिये पांच प्रमुख योजनाओं पर काम करेंगे।   नारी न्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333 रुपए हर महीने देने का संकल्प हम पूरा करेंगे। किसानों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।   ज्योत्सना महंत ने कहा कि इन संकल्पों की पूर्ति का मार्ग जनता के हाथ में है और कांग्रेस की प्रचंड मतों से सरकार बनाकर लाएंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।   मितानिनों, आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ायेंगे मानदेय सांसद ज्योत्सना महंत ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही मैदानी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य करने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाएगा।   महिलाओं एवं बच्चों के विकास में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कांग्रेस की सरकार काम करेगी, इसका मैं विश्वास दिलाती हूं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन