Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देगी कांग्रेस सरकार

Vivek Sahu

Sat, Mar 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुईया, भटगांव, सराईपाली, परसाखोला, मुड़धोआ, रोकबहरी, बेलाकछार, बेला, दोंदरो का दौरा किया व बैठक ली। गांवों में पहुंचने पर सांसद का ग्रामीणों एवं खासकर महिलाओं के द्वारा परंपरागत आत्मीय स्वागत किया गया। ज्योत्सना महंत ने लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है। देश के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपने प्राण भी न्यौछावर किए इसके बारे में सबको पता है। इस पार्टी को देश की जनता आगे बढ़ा रही है।   सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनते ही 2 घंटे के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया गया। बिजली बिल हाफ करने की योजना का क्रियान्वयन व इसका लाभ तुरंत मिलना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को नारी न्याय गारंटी योजना में हर महिने 8333 रुपए दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे। युवाओं के लिए 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी हम दे रहे हैं। किसानों के लिए विशेष कानून भी हम पारित करेंगे। इन सबके लिए हमें कांग्रेस को चुन कर सरकार बनाना है। उपस्थित लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की बात दोहराई।   जनसंपर्क के दौरान शशिकला पाण्डेय, पीसीसी के संयुक्त सचिव हसन अली, फरियाद अली, जनपद सदस्य बलराम साहू सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन