Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: कोरबा पुलिस द्वारा किया जा रहा कांबिंग गश्त. त्यौहार सीजन में अपराधों पर लगाम लगाने की कवायद से कोरबा पुलिस के द्वारा किया जा रहा है कांबिंग गस्त

Vivek Sahu

Sun, Oct 16, 2022

कोरबा|  प्रभारी पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर त्योहारी सीजन में अपराधों पर रोकथाम तथा संदिग्धों की धरपकड़ हेतु कोरबा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में होने वाले अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ किया जाना है । कोरबा जिले के सभी थाना चौकियों मुख्य चौक चौराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा है यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन