Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

राजौरी में मेगा किसान मेले में उमड़े किसान, विधायक ने किया शुभारंभ, मेहनती किसानों को किया सम्मानित।

: निर्वाचन कार्य में नियुक्त नये सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाये - कलेक्टर श्री सौरभ कुमार

Vivek Sahu

Tue, Sep 12, 2023
कोरबा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त नये सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित जरूर किया जाये। इसके पहले वह अपने संबंधित मतदान केंद्रों का निरीक्षण अवश्य कर लेवे। उन्होंने समीक्षा हेतु निर्धारित एजेण्डाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु मतदान केंद्रो की वेब कास्टिंग, नेटवर्क की स्थिति, सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आई टी कालेज में बनाये जाने वाले स्ट्रॉंग रूम मे पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, विद्युत ट्रांसफॉर्मर, आदि की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने राजीव आश्रय योजना, एसईसीएल की भूमि एवं वन भूमि के पट्टे, स्कूल जतन योजना, किसान पंजीयन के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला बाल विकास द्वारा पोषण माह जन आंदोलन अंतर्गत विभागों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन