Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टर। पी एच ई की समीक्षा बैठक में कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा की निर्धारित

Vivek Sahu

Sun, Aug 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किये जाये. उन्होंने कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा शिकायत मिलने पर कार्यो की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य करने वाले ठेकेदारों को 2 माह में सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऐसे ठेकेदार जिसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भुगतान किया जाना है, उनका जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा कार्यों के सत्यापन के पश्चात ही भुगतान किया जाये। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम/समूह नल-जल प्रदाय योजना, सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना, स्वीकृत योजनाओं में स्रोत की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कूप खनन कार्य, समूह नल जल प्रदाय योजना, विद्युतीकरण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।   बैठक में ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री बच्चन, निर्माण कार्यों के ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन