Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Vivek Sahu

Tue, Aug 15, 2023
कोरबा।  राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देश भक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमने यह स्वतंत्रता बहुत ही कठिनाई एवं अनेक शहीदों के आजादी की लड़ाई में खुद को न्योछावर करने से प्राप्त की है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ ना जाने पाए। कलेक्टर ने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। श्री सौरभ कुमार ने सभी अधिकारी कर्मचारियो को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबको कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद शासकीय सेवा का अवसर मिला है। उसकी महत्व को समझे और अपने कार्याे का सर्म्पण भावना के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में पुरातत्व कर्मी श्री हरि सिंह क्षत्री ने कोरबा के अभूतपूर्व सौंदर्य एवं अनमोल खनिज रत्न की जानकारी सुंदर कविता के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दिवान, शिव कुमार बनर्जी सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन