Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: जिले में कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी कलेक्टर ने ली बैठक

Vivek Sahu

Wed, Jun 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )12 जून 2024/ आयुक्त नगर निगम एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली।   उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।   बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, रैली-जुलुस आदि ना किए जाएं। असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रखी जाए।   उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय एवं तालमेल से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में स्थानीय समस्याओें धार्मिक मुद्दों आदि को गंभीरता से सुलझाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुविभागीय अधिकारी एवं एसडीओपी आपसी समन्वय से सामाजिक प्रतिनिधियों की बैठक लेकर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में स्थानीय मुद्दों का निराकरण करें, कहीं पर भी संवाद शून्यता नहीं होना चाहिए।   बैठक में आईपीएस अधिकारी श्री रविंद्र मीणा, एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान, नेहा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, श्री अनुपम तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, डीएसपी श्री बी. मिंझ, प्रतिभा मरकाम, एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार श्री राहुल देव पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन