Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कलेक्टर ने पालकों से उपस्थित होने की अपील की

Vivek Sahu

Sun, Aug 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा जिले के 248 संकुलों में 06 अगस्त को संकुल स्तरीय मेगा पी टी एम (“मेगा पालक शिक्षक बैठक’’) का आयोजन पालको के बैठक क्षमता अनुसार हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में बैठक निर्धारित की गई है।   यह बैठक संकुल प्राचार्यो की अध्यक्षता में सम्पन्न होनी है, जिसके सतत मॉनिटरिंग हेतु जिले से टीम का गठन किया गया है।   कलेक्टर कोरबा अजीत वसन्त की ओर से सभी पालक/अभिभावक गणों से अपील की गई है कि उक्त बैठक में ज्यादा से ज्यादा पालक उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें।   पालक-शिक्षक मेगा बैठक में मुख्यतः विभागीय 12 मुद्दों पर अनिवार्यतः चर्चा की जायेगी।   विद्यालयों में आयोजित की जाने वाली पालक-शिक्षक बैठक के प्राथमिक उद्देश्य बच्चों के शारीरिक -मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवम पालको के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना,शिक्षक एवम पालकों के सँयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त करना है।   राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्राप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करना और जाति ,निवास ,आधार, आयुष्मान कार्ड,निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश,मध्यान्ह भोजन,छात्रवृति इत्यादि है।   इसी प्रकार पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पालकों में बच्चों एवं विद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधि के संबंध में जागरूकता लाना है ताकि पालक एवम शिक्षक के सामूहिक प्रयास से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव गढ़ी जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन