Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Sat, Aug 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, श्री अनुपम तिवारी,पीडब्ल्यूडी ईई श्री जी आर जांगडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सीएसईबी पूर्व ग्राउंड में समारोह स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   उन्होंने बैठक व्यवस्था को परेड स्थल से दूर रखने तथा बारिश के मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे।   समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा।   कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा।   स्वतंत्रता दिवस में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके।   स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन