Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: चौकी मोरगा पुलिस के द्वारा अलग अलग मामले के दो नाबालिग बालिकाओ को रिपोर्ट के दूसरे दिन किया दस्तयाब

Vivek Sahu

Wed, Jul 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी मोरगा क्षेत्रांतर्गत अलग अलग दो मामले के प्रार्थी चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करायें कि उनके नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गये है । रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी मोरगा थाना बांगो में पृथक पृथक अपराध कमांक 0/2024 धारा 137 (2), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति०पु० अधीक्षक नेहा वर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी बांगो लक्ष्मण खुंटे को घटना के बारे में अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरी० नवीन पटेल के नेतृत्व में हमराह स्टाफ मोरगा के द्वारा आरोपियों की धर पकड़ के लिए रवाना हुए पुलिस के द्वारा 24 घण्टे के भीतर दोनो मामले के अपहृत बालिकाओं को दस्तयाब किया गया एवं एक प्रकरण के आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा पिता लालजी शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन माचाडोली थाना बांगो जिला कोरबा (छ०ग०) एवं विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया एवं विधि विरूद्ध बालक को संप्रेक्षण गृह कोरबा में दाखिल किया गया है।   उक्त मामले में उप निरी० नवीन पटेल, स०उ०नि० समेदास खाण्डेकर, प्रआर0 268 बलदेव सिंह, प्रआर0 417 सुरेष मणि सोनवानी, आर0 455 देवेन्द्र पैकरा, आर0 641 सरजीत सिंह, आर० 63 महिपाल सिंह, आर0 126 प्रशांत भास्कर का सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन