Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रहेंगे कोरबा प्रवास पर *श्री बघेल नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना व चिकित्सा महाविद्यालय सहित अन्य विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास* *मुख्यमंत्री श्री बघेल कोरबा जिले में आमसभा को करेंगे संबोधित* *जिलेवासियों को देंगे अनेक विकास कार्याे की सौगात,*

Vivek Sahu

Fri, Jul 28, 2023
कोरबा।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 29 जुलाई को कोरबा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलेवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह लगभग 11ः00 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा एसईसीएल ग्राउण्ड हैलीपेड मुड़ापार में 11ः50 बजे आगमन होगा। 11ः55 बजे से 01ः55 बजे के बीच मुख्यमंत्री श्री बघेल कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात् डिंगापुर में ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात् घण्टाघर मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल होकर अनेक विकास कार्याे का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2 बजे एसईसीएल ग्राउण्ड मुड़ापार से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउण्ड रायपुर के लिए रवाना होंगे। शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम घण्टाघर मैदान में आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चरणदास महंत अध्यक्ष, छ.ग. विधानसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री टी.एस. सिंहदेव उप मुख्यमंत्री छग शासन, श्री शिव डहरिया मंत्री, श्रम एवं नगरीय प्रशासन छ.ग. शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर श्री दीपक बैज, उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण एवं विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम, उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक कटघोरा श्री पुरूषोत्तम कंवर, रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, महापौर नगर पालिका निगम कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर कोरबा के आतिथ्य में संपन्न होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन