Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: 67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता: पहले दिन के मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने मारी बाजी

Vivek Sahu

Tue, Jan 30, 2024
कोरबा  जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत आज बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बेसबॉल मैच आयोजित किए गए। जिसमें 14 एवं 19 वर्ष बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने मैच जीते। 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग के मैचों में हरियाणा व तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने तमिलनाडु को हराया। गुजरात व मध्यप्रदेश के बीच खेला गया जिसमें मध्यप्रदेश विजयी रहा। आंध्रप्रदेश व सीबीएसई की टीम के मध्य खेले गए मैच में सीबीएसई की टीम विजेता रही। इसी तरह छत्तीसगढ़ व चंडीगढ़ के मध्य खेले गए बेसबॉल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम विजयी रही। वहीं मध्यप्रदेश व तेलंगाना के मध्य खेले गए मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर व सीबीएसई के मध्य खेले गए मैच में सीबीएसई की टीम विजयी रही। दिल्ली व चंडीगढ़ के मध्य हुए मैच में दिल्ली की टीम जीती। इसी प्रकार हरियाणा व विद्याभारती के बीच हुए मैच में हरियाणा ने जीत हासिल की। 14 वर्ष के बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश व आंध्रप्रदेश के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने जीत हासिल की। दिल्ली और महाराष्ट्र के मध्य खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ व गुजरात के बीच हुए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम के नाम मैच रहा। चंडीगढ़ व तमिलनाडु के मध्य हुए मैच में चंडीगढ़ व दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने विजय हासिल की। इसी तरह बालक वर्ग 19 वर्ष में आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए मैच में छत्तीसगढ़, तमिलनाडु व दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दिल्ली, चंडीगढ़ व केरल के बीच खेले गए मैच में केरल, गुजरात व जम्मू-कश्मीर के मध्य खेले गए मैच में जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ व सीबीएसई के मध्य खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने जीत हासिल की। बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग में चंडीगढ़ व हरियाणा के मध्य खेले गए मैच में चंडीगढ़, गुजरात और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में दिल्ली, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर के मध्य खेले गए मैच में महाराष्ट्र, तमिलनाडु व तेलंगाना के मध्य खेले गए मैच में तेलंगाना, दिल्ली व केरल के बीच में खेले गए मैच में दिल्ली, आंध्रप्रदेश व जम्मू-कश्मीर के मध्य खेले गए मैच में आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु व छत्तीसगढ़ के मध्य खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने विजय हासिल की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन