Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: देश को खतरे से बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार चुनने का आव्हान

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि देश को खतरे से बचाने के लिए, संविधान को खत्म होने से बचाने के लिए प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार चुनना बहुत ही जरूरी है।   छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और श्रम मंत्री के शपथ लेते ही बालको में लाठियां चल गई। कहीं ऐसा न हो कि देश में एसईसीएल व एनटीपीसी को निजी हाथों में बेच दिया जाए। पोस्ट ऑफिस, एलआईसी तो निजी हाथों में जाने वाले हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाकर इन सबको रोका जा सकता है। जाति, धर्म को लेकर आपस में लोगों को बांटने वाले लोग आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लोगों के अधिकारों को भी छीनने का काम करेंगे।   ये संविधान को खत्म कर देंगे और देश का लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों को पूरा करने के साथ-साथ लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया है जिसमें आम जनता सहभागी होगी।   सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों से लेकर युवाओं, महिलाओं, मजदूरों व हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाबद्ध कार्य करेगी।   नारी न्याय योजना के तहत गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 8333 रुपए, साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे।   श्रमिक न्याय योजना में दोगुनी मजदूरी 400 रुपए देंगे, किसानों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा और उनका कर्ज भी माफ किया जायेगा।   किसानों का कर्ज माफ और जीएसटी साफ कांग्रेस करेगी। गैस आधे दाम पर मिलेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि मोदी जी की सरकार बीमारी का इलाज के लिए तीन लाख रुपए की सहायता देती है लेकिन कांग्रेस की सरकार 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन