Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

राजौरी में मेगा किसान मेले में उमड़े किसान, विधायक ने किया शुभारंभ, मेहनती किसानों को किया सम्मानित।

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: जिले के विधानसभा क्षेत्रों मे पहुंच कर सभी वर्ग के लोगों से घोषणा पत्र हेतु लिए जा रहे हैं सुझाव - विजय बघेल

Vivek Sahu

Mon, Sep 4, 2023
कोरबा।   विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र संयोजक के रूप में सांसद विजय बघेल को जिम्मेदारी दी गई है, जहां भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने से पूर्व प्रदेश के विधानसभा में जाते हुए लोगों का सुझाव जमीनी स्तर पर संग्रहित किया जा रहा है, तथा सभी वर्ग के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझाव को सुनते हुए घोषणा पत्र जारी करने की योजना के साथ इस बार भाजपा कार्य कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद एवं पाटन विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने रविवार को अपने कोरबा प्रवास पर टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी है जिसका निर्वहन करते हुए प्रदेश के विभिन्न विधानसभा के दौरे पर हैं इसी कड़ी में भी कोरबा जिले के भी विधानसभाओं के दौरे करते हुए घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का कार्य कर रहे हैं। श्री बघेल ने बताया कि घोषणा पत्र को लेकर अब तक लाखों की संख्या में उन्हें सुझाव प्राप्त हुए हैं इसके साथ ही वह जमीनी स्तर पर भी हर वर्ग के लोगों से बात करते हुए सुझाव प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें जनता का उन्हें अमूल्य सहयोग प्राप्त हो रहा है । इस दौरान कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन देवांगन,जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन