Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: Breaking news,भाजपाईयों ने किया चक्काजाम,CSEB चौक पर बैठे

Vivek Sahu

Fri, Mar 24, 2023

कोरबा। जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में युवा कांग्रेसियों के द्वारा घुसकर कालिख पोतने के मामले में भाजपाईयों ने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा के नेताओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी के सामने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू करने के साथ ही रात 9:30 बजे से चौक पर चक्काजाम कर दिया।

यहां चक्काजाम शुरू करने से इस रास्ते से गुजरने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और घूम कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। सीएसईबी चौक पर भाजपा नेता नवीन पटेल, गोपाल मोदी, योगेश जैन मंजू सिंह, वैशाली रत्नपारखी, रितु चौरसिया, मनोज मिश्रा, नवदीप नंदा, प्रवीण रत्नपारखी, संजू देवी राजपूत,ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल,लक्ष्मण अग्रवाल सहित भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चक्काजाम में बैठे हुए हैं पुलिस के अधिकारी व जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

बता दें कि कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के द्वारा वर्ष 2019 में दिए गए भाषण के एक वक्तव्य पर दायर मुकदमे में सूरत की अदालत ने उन्हें 2 वर्ष की सजा से दंडित किया है। इसके बाद संसदीय समिति ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके विरोध में युवा कांग्रेसियों ने कोरबा जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचकर तोड़फोड़ कर कालिख पोतते हुए प्रदर्शन किया जिसके विरोध में भाजपाईयों ने चक्का जाम किया है जो समाचार लिखे जाने तक जारी है। भाजपाई हंगामा करने वाले युवा कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन