Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: Breaking News कोरबा काेराेना से महिला की माैत,काेविड प्राेटाेकाॅल के साथ शव कब्रिस्तान में किया दफन

Vivek Sahu

Mon, Mar 20, 2023

कोरबा। बिलासपुर के एक हाॅस्पिटल में 45 वर्षीय महिला की माैत हाे गई। उसका पार्थिव शरीर परिजन काेरबा लाए और काेविड प्राेटाेकाॅल के साथ उसकाे सुपुर्दे-खाक किया गया। दरअसल महिला का मायका पुरानी बस्ती काेरबा में है। महिला के काेविड पाॅजिटिव हाेने की पुष्टि बिलासपुर के हाॅस्पिटल प्रबंधन ने भी की है। समाज के एक प्रमुख व्यक्ति ने बताया कि महिला की तबियत 3 दिन पहले बिलासपुर स्थित ससुराल में खराब हुई। उसे बिलासपुर के यूनिटी हाॅस्पिटल ईदगाह चाैक भर्ती कराया गया। उसका ऑक्सीजन लेवल कम था और प्लस रेट भी कम थी। उसका वहां परीक्षण किया गया, तब पता चला कि उसे निमाेनिया है। यह पता चलने पर शनिवार काे उसका काेविड टेस्ट भी किया गया, जाे पाॅजिटिव आया। महिला की स्थिति नाजुक थी, साे उसे वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और सुबह उसने दम ताेड़ दिया।

इसके बाद परिजन उसका शव लेकर काेरबा आ गए। स्वजातीय बंधुअाें की सलाह पर जाे भी मृतका या मृतका के परिजनाें के संपर्क में आया था, उन्हें सतर्कता बरतते हुए घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है। इस संबंध में जब हमने यूनिटी हाॅस्पिटल से संपर्क किया, तब वहां के डाॅ. अंकित ने पुष्टि कि है कि हां मृतका का काेविड टेस्ट एक अधिकृत लैब से कराया था, जाे पाॅजिटिव आया।

इसकी सूचना हमने यहां काेविड नाेडल अधिकारी डाॅ. वैष्णव काे भी रविवार शाम काे दे दी। जिस लैब से टेस्ट कराया, वहां से भी सूचना भेजी गई हाेगी। काेराेना की चाैथी लहर बीतने के बाद अब जबकि एच1 एन1 का संक्रमण फैल रहा है और सतर्क रहने की सूचना दी जा रही है, तब यह घटना अपने आप में चिंता का कारण है। इधर काेरबा सीएमएचओ डाॅ. एसएन केसरी के मुताबिक काेविड पाॅजिटिव से माैत के बाद शहर में लाकर शव के अंतिम संस्कार करने की सूचना विभागीय रूप से नहीं मिली है। इस संबंध में शाम काे फाेन से जानकारी मिलने पर काेविड नाेडल अधिकारी डाॅ. पुष्पेश काे जानकारी लेने का निर्देश दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन