Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: ब्रेकिंग न्यूज राजेन्द्र जायसवाल बने कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष,वहीं नागेन्द्र श्रीवास सचिव चुने गए

Vivek Sahu

Thu, Jun 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा प्रेस क्लब की वर्ष 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ।   राजेन्द्र जायसवाल क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं नागेन्द्र श्रीवास सचिव चुने गए। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया प्रेस क्लब तिलक भवन में संपन्न हुई जिसमें आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय अवधि में मतदान संपन्न कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने सहयोगियों के साथ मिलकर सुचारू मतदान संपन्न कराया जिसमें कुल 172 सदस्यों में से 168 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान उपरांत मतगणना की कार्रवाई प्रारंभ हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम घोषित हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के नौ उम्मीदवारों में से राजकुमार शाह 69 मत, शेख असलम 61 मत व नीलम पड़वार 51 मत से विजयी निर्वाचित हुए। इसी प्रकार अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी राजेन्द्र जायसवाल 84 मत प्राप्त कर विजयी हुए। अन्य प्रत्याशी मनोज ठाकुर को 80, हरिराम चौरसिया को 3 मत प्राप्त हुए। सचिव के लिए प्रत्याशी नागेंद्र श्रीवास को 120 मत से विजय हासिल हुई, धीरज कुमार दुबे को 48 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दावेदार रामेश्वर ठाकुर 67 मत प्राप्त कर विजयी हुए, अन्य प्रत्याशी अनूप जायसवाल को 17 पुरुषोत्तम दुबे को 50, ,शत्रुघ्न साहू को 2 व विजय दुबे को 29 मत प्राप्त हुए।   संरक्षक के लिए मनोज शर्मा 87 मत प्राप्त कर विजयी हुए व नौशाद खान को 80 मत मिले।   उप सचिव के लिए रघुनंदन सोनी 75 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इस पद पर रमेश वर्मा 68 व तोपचन्द बैरागी 21 मत प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष के लिए ई. जयंत को 88 व रंजन प्रसाद को 78 मत प्राप्त हुए।   निर्वाचित घोषित हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, विजयी प्रत्याशियों को बधाई का सिलसिला चलता रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन