Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: ब्रेकिंग न्यूज मोरगा चौकी क्षेत्र के तारा घाटी के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

Vivek Sahu

Thu, Aug 8, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।   इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है,कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. खाई में गिरने के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर गिर गया। जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन