Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: <em>मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली जैलगांव शाखा द्वारा आयोजित की गई रक्तदान शिविर</em>

Vivek Sahu

Mon, Jun 12, 2023

कोरबा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर पूरे देश में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश के दर्री जमनीपाली जैलगांव शाखा जिला कोरबा के द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन नगर पुलिस अधीक्षक दर्री आईपीएस रोबिनसन गुड़िया के मुख्य अतिथ्य में किया गया।आईपीएस श्री गुड़िया ने श्री गणेश भगवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान अति विशिष्ठ के रूप में एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित शाखा के पदाधिकारी,सदस्य सहित रक्तदातागण उपस्थित रहे।

आईपीएस ने स्वयं भी किया रक्तदान

आज आयोजित की गई इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि आईपीएस रोबिनसन गुड़िया ने रक्तदान के प्रति जागरूक लाने हेतु स्वयं रक्तदान किया।और इस आयोजन के लिए मारवाड़ी युवा मंच का सराहना करते हुए कहा कि मैंने अनेकों बार रक्तदान करने शिविरो तक पहुंचा लेकिन ड्यूटी के व्यस्तता के कारण वहां से वापस आना पड़ जाता था।आज मुझे अत्यंत खुशी हो रही है की प्रथम बार रक्तदान करने का अवसर मिला।आगे जब भी अवसर मिला इस तरह की पुनीत कार्य में तत्पर रहूंगा।

रक्तदान उपरांत आईपीएस रोबिनसन गुड़िया को प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल मंच के अध्यक्ष राकेश गोयल सहित मंच के पदाधिकारी,सदस्यों और बिलासा ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मंच के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया की आज के रक्तदान शिविर में 112 रक्तदाताओं रक्तदान कर मानवता का मिशाल पेश किया।सहयोगी के रूप में बिलासा ब्लड बैंक से आए पूजा साहू ब्लड बैंक व्यवस्थापक प्रभारी, विनीता बारिक - तकनीकी पर्यवेक्षक, तकनीकिशियन भूपेंद्र,जितेंद्र,साहिना, दीपक,कविता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन