Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: पोड़ी-उपरोड़ा के सिंघिया में खण्डस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया जा रहा आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Aug 10, 2023
कोरबा।  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों के लिए जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का माहौल है। प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पंरपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक शुरू किया है। कबड्डी, फुगड़ी, गिल्ली डंडा एवं रस्सीकूद, खो-खो, भंवरा जैसे खेलों में सभी वर्ग के पुरूष, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में भी जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का क्लस्टर-जोन, पंचायत स्तर की प्रतिस्पर्धा पोड़ी-उपरोड़ा जनपद में समापन के पश्चात् खण्डस्तरीय ओलंपिक खेल प्रारंभ हो गए हैं। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया हाई स्कूल मैदान में खण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 16 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में दलीय खेल अंतर्गत गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) एवं एकल खेल अंतर्गत बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती सहित कुल 16 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। /मनोज/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन