Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमो में हुए शामिल

Vivek Sahu

Wed, Jan 24, 2024
कोरबा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं रायगढ़ जिले के संगठन सह प्रभारी श्री विकास महतो आज दीपका मंडल व पोड़ी उपरोड़ा मंडल के दौरे पर रहे जहां वह विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए । वे सर्वप्रथम प्रगति नगर दीपका में श्रीराम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित 11 कुंडीय श्री मानस महायज्ञ में शामिल हुए । जहा उन्हें कथा व्यास परमपूज्य गुरूदेव श्री रमाकांत महाराज जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का श्रवण कर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया । कथा व्यास परमपूज्य गुरूदेव श्री रमाकांत महाराज जी ने अपने उद्बोधन में विकास महतो के पिता स्व श्री बंशीलाल महतो के साथ अपने बिताये हुए क्षणों को स्मरण किया । तत्पश्चात वे शक्ति नगर, दीपका में "रामेश्वरम मातृशक्ति समिति" के द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। जहां कथा व्यास आचार्य श्री राजेन्द्र जी महाराज के श्रीमुख से कथा का श्रवण कर आशीर्वाद लिया। श्री विकास महतो ने इस कार्यक्रम के लिए समिति के आयोजकों एवं मातृशक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया । दीपका क्षेत्र के पश्चात रात्रि पाली तानाखार विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम- मलदा में आयोजित बार महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बार महोत्सव में सर्द रात में रंग बिरंगे पोशाक में मांदर की थाप पर थिरकते और बार राजा - बार रानी की जय बोलते टोलियों ने लोगो का मन मोह लिया। विकास महतो ने सरपंच, आयोजन समिति व ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन कार्यक्रमो में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो के साथ भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, डॉ. पवन सिंह, श्री राजेंद्र राजपूत, श्री द्वारिका शर्मा, श्री रमेश गुरुद्वान, श्री मनोज मिश्रा, श्री दीपक खड़ायत, श्री विवेक मार्कण्डेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन