Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न, जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने ली बैठक

Vivek Sahu

Sun, May 21, 2023

कोरबा। आज ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित दीनदयाल कुंज में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति कोरबा की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ।

श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले के 19 मंडलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलों की समीक्षा के पश्चात कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी पूरी ऊर्जा एवं सामर्थ्य के साथ प्रदेश के द्वारा प्रदान किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करें ।

इससे पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया, तत्पश्चात महा संपर्क अभियान के कोरबा लोकसभा प्रभारी श्री जोगेश लांबा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने भी संबोधित किया ।

आज की जिला बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला संगठन प्रभारी श्री श्याम बिहारी जयसवाल, कोरबा विधानसभा के प्रभारी श्री वी रामाराव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जोगेश लांबा, श्री अशोक चावलानी, श्री पवन गर्ग, महामंत्री श्री संतोष देवांगन, श्री टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, नेता प्रतिपक्ष न. पा. नी. हितानंद अग्रवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडलों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक सहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन