Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर बोला हमला, मंत्री से की इस्तीफ़े की मांग ।

Vivek Sahu

Tue, Jan 31, 2023

कोरबा। विगत दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजस्व विभाग के लेटलतीफी एवं लंबित पड़े कार्यों पर नाराजगी ज़ाहिर की गई थी, जिसके अनुसार उन्होंने कहा की राजस्व के निपटारे में देरी हुई तो कलेक्टर सीधे सीधे इसके जवाबदार होंगे । इस मामले की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है की प्रदेश में अभी राजस्व के लाखों मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं।

इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को आईना दिखा दिया है, मुख्यमंत्री ने कहा है की राजस्व विभाग अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो का निपटारा ठीक ढंग से नहीं कर रही है , इस बात का दूसरा अर्थ यह भी है की विभागीय मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने विभागीय कार्यो का संचालन गलत ढंग से कर रहे हैं

राजस्व मंत्री कोरबा के विधायक भी हैं और उनकी अकर्मण्यता से निश्चित रूप से कोरबा की जनता का भी सर नीचा होता है। छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के राजस्व विभाग से सम्बंधित कार्य रुक रहे है और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को चाहिए या तो विभाग के मामलों को सहीं ढंग से देखें और अगर अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहें है तो अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें, जिससे कम से कम छत्तीसगढ़ की जनता के कार्य ना रुके।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने बयान में चुटकी लेते हुवे कहा की आज कोरबा और छत्तीसगढ़ की स्थिति ये है की राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा अगर कही अनजाने में एक पत्थर भी फेंक दिया जाए तो संभावना है कि जिस जगह वो पत्थर गिरेगा वो जमीन राजस्व मंत्री अथवा उनके किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की हो और आश्चर्यजनक रूप से आप पाएंगे की उस जमींन का रजिस्ट्री डायवर्सन जैसे सभी कागजी कार्य पूर्ण मिलेंगे, जबकि आम जनता को इसी कार्य को पूरा करने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ते है और चक्कर लगा लगाकर उनके पैर के जुते तक घिस जाते है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन