Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व सद्भावना भवन में दीप जलाकर एवं केक कटिंग कर भ्राता जयसिंह अग्रवाल जी का जन्म दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया.

Vivek Sahu

Thu, Mar 2, 2023

कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व सद्भावना भवन में दीप जलाकर एवं केक कटिंग कर भ्राता जयसिंह अग्रवाल जी का जन्म दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भ्राता राजकिशोर प्रसाद,महापौर नगर पालिक निगम, कोरबा भ्राता महेश भावनानी, बिल्डर्स कोरबा. ब्रह्माकुमारी

कोरबा शाखा की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके रुकमणी दीदी एवं ब्रम्हाकुमारी बिंदु दीदी व सैकड़ों की संख्या में संस्था के भाई-बहन उपस्थित थे . राजस्व मंत्री भ्राता जयसिंह अग्रवाल जी ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में कहा हम सदैव यहां आते रहते हैं जब मैं

विधायक बना और मंत्री बना तो सबसे पहले यहीं पर आकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. हमेशा मुझे यहां के भाई-बहनों एवं दीदियों से प्यार मिलता रहा है मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली मानता हूं कि यहां पहुंचकर जो आनंद मिलता है सुख मिलता है मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं और आशा करता हूं

कि आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही मुझ पर सदा बना रहे. भ्राता राजकिशोर प्रसाद, महापौर नगर पालिक निगम,कोरबा ने उनके जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ा ही हर्ष का दिन है कि कोरबा के लिए सौगात माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री और सदा कोरबा वासियों के दिल में रहने वाले माननीय जयसिंह अग्रवाल जी के जन्मदिवस को हम इस ब्रह्माकुमारी सेंटर पर मना रहे हैं और सभी को भ्राता जी के जन्मदिवस की कोटि कोटि बधाइयां. शिव बाबा का आशीर्वाद इन पर सदा रहे और पूरा जीवन

खुशियों से भरपूर रहे. कोरबा सेवा केंद्र की संचालिका आदरणीय रुकमणी दीदी जी ने इस अवसर पर उन्हें आशीर्वचन देते हुए कहा जैसा नाम है ऐसा उनका कार्य है हर समय उनकी जय होती रहती है और सिँह अर्थात जंगल का राजा. तो भगवान ने भी आपको हमेशा राजा बनाया है. तो जैसा आपका नाम है वैसा शहर के लिए भी कार्य कर रहे हैं. संस्था की ओर से उन्होंने उनको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी. उपस्थित भ्राता महेश भावनानी जी ने कहा आज हम सबके लिए बहुत ही खुशी का दिन है जो हमारे भाई भी है दोस्त भी हैं छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री भी हैं जिनका आज हम जन्म

दिवस मना रहे हैं मैं शुभकामनाएं देता हूं कि आप सदा स्वस्थ रहें और मस्त रहें और ऐसे ही आगे सदा बढ़ते रहें. भ्राता शेखर राम जी अधिवक्ता कोरबा ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया एवं बहन वीणा भावनानी ने प्रभु स्मृति का गीत सुना कर सब को भावविभोर कर दिया. इस खुशी के अवसर पर संस्था के उपस्थित सभी भाई बहनों ने जयसिंह भाई जी को उनके जन्मदिवस की कोटि-कोटि बधाइयां देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन