Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने धरना देकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य धरमलाल कौशिक रहे मौजूद।

Vivek Sahu

Thu, Aug 10, 2023
कोरबा।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा आज आईटीआई चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्री धरमलाल कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहे । श्री धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है उसने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए हुए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है और आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता इन्हें सबक सिखाएगी । श्री धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा की भूपेश बघेल सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा पैमाना तो यह है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति को ₹40000 के उधार तले दबा दिया है,उन्होंने आगे कहा की छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला, शराब घोटाला ऐसे अनेक घोटाले किए गए हैं जिसका जवाब लेने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता तैयार बैठी है । किसान मोर्चा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोसाइटियों में उन्हें मिट्टी व कचरा मिला हुआ अमानक गोवर बाद दबावपूर्वक बेचा जा रहा है। यह न केवल अवैधानिक और अमानवीय है बल्कि किसानों के प्रति घोर अन्यायपूर्ण है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा मांग करता है कि अमानक गोबर खाद की इस अवैध बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। जिन किसानों को जबरन यह मिट्टी मिला अमानक खाद दे दी गई है उनसे कोई रकम न ली जावे। जिन किसानों से दबावपूर्वक वसूली कर ली गई है उन्हें उनका पैसा लौटाया जाये। हरदीबाजार के रेकी रोड स्थित आइडियल बारूद फैक्ट्री के द्वारा किसानों के खेतो की तरफ पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे खेतो की उर्वरक क्षमता कम हो रही है तथा बारूद फैक्ट्री रिहायसी इलाके में स्थित है जिससे कोई भी अप्रिय घटना या दुर्घटना कभी भी घट सकती है। अतः शीघ्र ही बारूद फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद अथवा स्थानांतरित कराया जाये। किसान मोर्चा शासन को सचेत करना चाहता है कि यदि किसानों से यह अवैध उगाही जारी रहेगी तो हम सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। आज के धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में श्री धरमलाल कौशिक के अलावा मुख्य रूप से रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्योति नंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी, श्री गोपाल मोदी, श्री संतोष देवांगन, श्री टिकेश्वर राठिया, श्री मनोज शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चूलेश्वर राठौर सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उनके पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन